दूसरे दिन भी नम आंखों से दी गई मां को विदाई, निकाली गईं आकर्षक झांकियां

0
murti lila

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर, पचरुखी, रघुनाथपुर, बड़हरिया, भगवानपुर के सकरी समेत अन्यजगहों पर सोमवार को मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया। इस दौरान मां के जयकार तथा भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान जगह-जगह कई आकर्षक झांकियां निकाली गई। कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पुलिस बल के साथ लगे रहे। इसके पूर्व पूजा स्थल पर मां दुर्गा समेत अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना तथा आरती की गई। महिलाओं ने मां का खोइचा भर अगले साल आने का प्रार्थना की। इसके बाद विभिन्न वाहनों पर प्रतिमाओं को रख नजदीक के नदी एवं तालाबों में विसर्जन कराया गया। पचरुखी मुख्यालय समेत, तरवारा, गंहरिया, भगवानपुर के सकरी में मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भगवानपुर के सकरी गांव में विसर्जन के दौरान बीडीओ डॉ. अभय कुमार, थानाध्यक्ष राकेश मोहन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं आंदर प्रखंड विभिन्न गांव में मां दुर्गा का प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति कांधपाकड़ में रखी मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन झरही नदी में, आंदर बाजार में चार प्रतिमाओं का विसर्जन फिरोजपुर स्थित सोना नदी में किया गया। इस मौके पर सभी लाइसेंसधारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे। रघुनाथपुर प्रखंड में मां की प्रतिमाओं के विसर्जन किया गया। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से कई आकर्षक जुलूस निकाला गया।murti इसमें मुरारपट्टी गांव के पूजा समिति समेत ग्रामीणों द्वारा एक से बढ़कर एक दर्जनों झांकियों का प्रदर्शन किया गया जिसे देखने को काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। झांकी मुरारपट्टी गांव स्थित श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण से चल कर रघुनाथपुर बाजार होते हुए राजपुर मोड़ पर संपन्न हुआ। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा रामायण, महाभारत, सामाजिक, वर्तमान राजनीतिक, देश में हुई घटना एवं अन्य संबंधित झांकियां निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं बड़हरिया प्रखंड के बड़हरिया, कोइरीगांवा, कुवही, भलुआ, तेतहली, खानपुर, हरदिया सहित दर्जनों गांवों में मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, सीओ गौरव प्रकाश, बीडीओ अशोक कुमार, रवि शुक्ला, दारोगा अरविंद कुमार, प्रभात कुमार, सूर्य प्रकाश दलबल के साथ तैनात दिखे। विसज्रन यमुनागढ़ स्थित तालाब में किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali