तरवारा में जमीनी विवाद को लेकर चली गोली में एक घायल, प्राथमिकी में 8 नामजद, आरोपित गिरफ्तार

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर टोला मिर्जापुर में मंगलवार की देर रात्रि जमीनी विवाद को लेकर वरुण सिंह के द्वारा राजबल्लम सिंह को पीठ में गोली मार कर घायल कर दिया गया।घायल राजबल्लम सिंह के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी की गई है।जिसमे वरुण सिंह,चंदन कुमार सिंह,शशि सिंह उर्फ भट्टी सिंह,हरेंद्र सिंह,ललन सिंह,विजय सिंह, पशुराम सिंह तथा सुरेश सिंह को नामजद करते हुए जमीनी विवाद को लेकर गोली मार कर घायल कर देने का आरोप लगाई गई है।बतादें की पूर्व से ही 16 कठा जमीन को लेकर विजय सिंह और राजबल्लम सिंह के बीच विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

प्राथमिकी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त विजय सिंह, हरेराम सिंह,पशुराम सिंह और सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर पूछ ताछ करने में जुटी हुई है। इस संदर्भ में दर्द कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक कंचन कुमारी ने बताया कि घायल व्यक्ति के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दी गई है। इस मामले में नामजद आरोपीतो को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।आगे की कार्रवाई वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में की जाएगी।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here