पक्षपात के आरोप में बदले गए पी थ्री पदाधिकारी

0
padadhikari

परवेज अख्तर/सिवान : बर्तवलिया 252 बूथ संख्या पर वीपीटी मशीन खराब होने से एक घंटे बंद मतदान शुरू हुआ। वहीं पपौर बूथ 201पर एक महिला ने वहां के पी 3 मनोज कुमार प्रसाद पर मशीन के बटन गलत तरीके से दबाने का आरोप लगाया। उसे तत्काल पी थ्री के प्रभाव से हटाया गया और नया पी थ्री अवध कुमार यादव को तैनात किया गया। बताया जाता है कि रविवार की दोपहर एक वृद्ध मतदाता ने अपने मतदान के विषय में पूछताछ की तो पी थ्री के रूप में तैनात मनोज कुमार प्रसाद ने तीन नंबर बंटन को दबा दिया। इस बात की जानकारी होने के बाद आरओ संजीव कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से पी 3 को बदल दिया। वहीं मनोज प्रसाद ने उक्त महिला के आरोपों को निराधार बताया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali