पचरुखी: दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो महिला सहित चार घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पड़ौली मोड़ के समीप बुधवार की शाम दो बाइकों की आमने -सामने की टक्कर में दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोपालपुर गांव निवासी अच्छेलाल सिंह अपनी पत्नी और पुत्री के साथ बाइक से तिलक समारोह में शामिल होने के लिए पड़ौली जा रहे थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

इसी बीच पड़ौली मोड़ के समीप एक तेज गति से आ रही बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दिया जिससे अच्छेलाल सिंह, उनकी पत्नी सुष्मा देवी, पुत्री साक्षी कुमारी घायल हो गई। वहीं दूसरा बाइक चालक भी घायल हो गया। समाचार प्रेषण तक उक्त बाइक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here