पचरुखी: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

0
current

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के सोनापिपर गांव में शुक्रवार की सुबह बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। मृतका इसी गांव के सुभाष सिंह की पत्नी रम्भा देवी थी। प्राप्त सूचना के अनुसार शुक्रवार की सुबह मृतका अपने दरवाजे पर स्टैंड फैन के सहारे धान की ओसवनी कर रही थी। लेकिन, इसी बीच फैन के स्टैंड में करंट प्रवाहित होने लगा। इधर स्टैंड में करंट प्रवाहित होने से अनजान महिला जब फैन को एक जगह से दूसरी जगह हटाने के लिए स्टैंड को हाथ लगाया, स्टैंड में ही चिपक गयी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं जबतक लोगों की नजर उक्त महिला पर पड़ती, वह गम्भीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ी थी। इधर महिला को बेहोशी की हालत में परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि घटना की लिखित शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।