पंचायत चुनाव: 80 साल की बुजुर्ग महिला ने गांव की सरकार में भागीदारी के लिए किया नामांकन, पति दो बार रह चुके हैं विधायक

0

पटना: राजनीति करने की कोई उम्र नहीं होती। इंसान के अंदर जज्बा बरकरार है तो वह कभी भी मैदान में आ सकता है। गोपालगंज की एक 80 साल की वृद्ध महिला ने पंचायत चुनाव में नामांकन पर्चा दाखिल कर सबसे अधिक उम्र में चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह महिला है पानमती देवी जिन्होंने विजयीपुर प्रखंड के पंगड़ा पंचायत के वार्ड-3 से वार्ड सदस्य के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। शुक्रवार को अपने दो बेटों के सहारे पर्चा दाखिल करने पानमती देवी जब नामांकन केंद्र पहुंची तो सभी देखते रह गए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

पति दो बार रह चुके हैं विधायक

80 की उम्र में पानमती देवी गांव की बेहतर सरकार बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। पानमती देवी को यह राजनीतिक जज्बा उनके पति से हासिल है। उनके पति स्व. बद्रीराम दो बार विधायक रह चुके हैं। गोपालगंज के भोरे विधानसभा सीट से 1962 और 1967 में बद्रीराम प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर विधायक चुने जा चुके हैं। एक जमाना था जब पानमती देवी के विधायक पति बद्रीराम की तूती बोलती थी।

कहती है पानमती देवी

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने बताया कि उनके पति ने गरीब गुरबों की सेवा करते हुए अपना जीवन व्यतीत कर लिया। अब उनकी बारी है। अधिक उम्र की वजह से वे बुजुर्ग और कमजोर हो चुकी हैं। इसके कारण वे वार्ड की जनता की सेवा करना चाहती हैं। पानमती देवी का नामांकन दाखिल करना गोपालगंज के पंचायत की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।