जनता विकास को ले करेगी मतदान : धीरेंद्र झा

0

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के गुठनी प्रखंड के चित्ताखाल स्थित बाबा बालनाथ उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव सह जिला प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि इस बार प्रदेश से एनडीए की विदाई निश्चित है। जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर बिहार समेत देश पर शासन करने वाली पार्टियों की सच्चाई जनता को पता चल गयी है। अब जनता विकास को मतदान करेगी। उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, गुठनी प्रखंड प्रमुख कामोद नारायण सिंह उर्फ सुबोध बाबू ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र पासवान ने किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि नवमीलाल पासवान, पूर्व प्रमुख बबन चौधरी, राजद नेता मनोज गुप्ता, अवधेश यदाव, राजद प्रखंड अध्यक्ष हरिशचंद्र जायसवाल, पूर्व मुखिया सह राजद नेता अफजल हुसैन, चंद्रमा प्रसाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रुदल यादव, माले प्रखंड अध्यक्ष गजराज राम मौजूद थे।