वन महोत्सव में पौधरोपण कर सभी ने लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प

0
paudha ropan in siwan

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के विभिन्न प्रखंडों में बुधवार को वन महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर पौधरोपण कर सभी हरियाली बचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पौधा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। लकड़ी नबीगंज प्रखंड के पड़ौली पंचायत सरकार भवन में मनरेगा पीओ विजय सिंह परमार की देखरेख में बुधवार को वन महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह और स्थानीय बीडीओ मो. अलाउद्दीन ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीडीओ एवं विधायक ने संयुक्त रूप से कहा कि जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए पौधरोपण अतिआवश्यक है। उन्होंने हर व्यक्ति से अपने घर के पास पौधरोपण करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, मुखिया अली हैदर, मुखिया वीरेंद्र साह, मुखिया परशुराम राम, मनोज सिंह, अवनीश कुमार सिंह, तकनीकी सहायक धीरेंद्र कुमार, रोजगार सचिव शाह आलम, प्रेम प्रकाश कुमार, अभिषेक सिंह, राजन वर्मा, कृपाल सिंह, नवीन सिंह, अभिषेक सिंह, अशोक सिंह, रामाशंकर चौधरी, दीपक सिंह, त्रिलोकी सिंह आदि उपस्थित थे। गोरेयाकोठी प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख उषा देवी के नेतृत्व में वन महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, प्रमोद दुबे, मृत्युंजय सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। मैरवा प्रखंड के मुड़ियारी पंचायत में पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने भी पौधरोपण किया। इस मौके पर मुड़ियारी पंचायत के मुखिया अजय चौहान समेत कई जनप्रतिनिधि और जीविका के बीपीएम ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर आम महोगनी, सागवान, आंवला,अमरूद, पीपल के पौधे लगाए गए। दरौली प्रखंड के पंचायत के गौरी गांव स्थित झरही नदी के बांध पर प्रमुख रूपा देवी व उपप्रमुख उमेश यादव ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। इस अवसर पर पीओ सैफुल्लाह अंसारी, मुखिया स्वामीनाथ चौधरी, बच्चा गुप्ता, जितेंद्र भगत सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। गुठनी प्रखंड के टड़वा पंचायत के भुलौली गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय तथा काली स्थान के प्रांगण में फलदार पौधे लगाए गए। इस मौके पर विजय सिंह, कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, हरिवंश रजक, मुखिया प्रतिनिधि श्रीनिवास गुप्ता, विनोद चौधरी, अंगद मिश्रा, पीआरएस जेपी सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, अरविंद कुशवाहा, विकाश मित्र विकाश कुमार राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। दारौंदा प्रखंड की शेरही पंचायत के दपनी गांव में वन महोत्सव सह सघन पौधरोपण अभियान शुरू हुआ। विधायक कविता सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर वृक्षारोपण शुरू किया। इस मौके पर जदयू नेता अजय सिंह, पीओ प्रमोद कुमार, वीरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार विद्यार्थी, पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह, विजय प्रसाद वर्मा, ब्रह्मा प्रसाद, सत्यदेव महतो, दिनेश तिवारी, खलीफ गिरि, अजय यादव समेत स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali