गोपालगंज में पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
arrest

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के कटेया थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के बेलही डीह गांव में छापेमारी कर थाने के कांड संख्या 98/20 के अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाने लाई। विदित हो कि दिनांक 29 मार्च को थाना क्षेत्र के गोइता टोला खनुआ नदी से बेलही डीह निवासी राजेश जायसवाल के पुत्र रोहित जायसवाल का शव बरामद किया गया था। जिसको ले मृतक के पिता ने 6 लोंगो के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साथ ही दो अभियुक्त निजाम अंसारी एवं वसीर अंसारी फरार चल रहे थे। इसी बीच पुलिस सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार बल के साथ मंगलवार की रात क्षेत्र में भ्रमणशील थे।उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि निजाम अंसारी अपने घर आया हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर छापेमारी कर निजाम अंसारी को गिरफ्तार कर थाने लाइ एवं अगले दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed