गोपालगंज : थावे थाना थानाध्यक्ष पर फायरिंग करने वाले चार अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
giraftar

गोपालगंज : जिले के थावे थाने के धतीवना मुसहर टोली तिनमुहानी के पास थावे पुलिस वाहन जांच करते हुए, थानाध्यक्ष पर फायरिंग करने वाले चार अपराधी को  गिरफ्तार कर लिया गया।जवकि तीन फरार हो गए।बताया जाता है कि थानाध्यक्ष विशाल आनंद व एसआई शैलेन्द्र कुमार पप्पू और पुलिस जवानों के द्वारा धतीवना मुसहर टोली तिनमुहानी के मुख्य सड़क के पास  गुरुवार को रात्रि में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।उसी दौरान विशम्भपुर गांव के तरफ से दो बाइक पर सवार सात लोग आये।जिसको रोकने का पुलिस द्वारा प्रयास किया गया।लेकिन पुलिस को देखर भागने लगें।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

पुलिस पीछा कर चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन अपराधी अंधेरे के लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।थानाध्यक्ष विशाल आंनद ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी  नगर थाने के भेड़िया निवासी सूरज सिंह, थावे थाना के विशम्भपुर पुर निवासी अतुल सिंह उर्फ नितेश सिंह,बढईहाता निवासी आकाश सिंह,तथा विशम्भपुर निवासी दीपांशु कुमार ओझा बताया जा रहा है। जबकि भागने वाले में रामचंद्र पुर निवासी विशाल उपाध्याय, व तारा उपाध्याय एवम विशम्भपुर निवासी सुशील सिंह शामिल है।फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि थाने में सातों अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।गिरफ्तार चारों अपराधियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।