शराब धंधेबाज के फरार होने पर निर्दोष को पुलिस ने किया गिरफ्तार हंगामा

0
arrest

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सफी छपरा गांव में मंगलवार की रात्रि करीब 10 बजे स्थानीय पुलिस ने शराब धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। इस दौरान शराब धंधेबाज पुलिस की गाड़ी को देख फरार हो गया। पुलिस ने शराब धंधेबाज के भागने के बाद जियन राम को गिरफ्तार कर लिया। इसकी भनक जैसे ही ग्रामीणों को मिली ग्रामीण पुलिस को घेर लिय और निर्दोष जियन राम को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। पुलिस भी रौब में आकर गिरफ्तार जियन राम को नहीं छोड़ना चाह रही थी। तब ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। ग्रामीणों के आक्रोश के आगे पुलिस को विवश होकर जियन राम को छोड़ना पड़ा। बाद में पुलिस थाना लौट गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने इस प्रकार की घटना से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि शराब बेचने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस उसका सत्यापन करने गई थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali