छपरा

पुलिस लेकर बैठी रही शिकायत और दबंग करता रहा छेड़खानी, तंग आकर महिला और किशोरी ने की खुदकुशी

छपरा: बिहार के सारण यानी छपरा जिले में छेड़खानी से तंग जाकर एक लड़की ने अपनी जान दे दी। मामला सारण जिले के तरैया थाने के एक गांव का है। मरने वाली लड़की आठवीं क्‍लास में पढ़ाई करती थी। इस घटना के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। मरने से पहले लड़की ने एक सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा है। इधर, छपरा जिले के ही अवतार नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से तंग आकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महिला को गांव का ही एक युवक का परेशान करता था। छेड़खानी करने वाला युवक थोड़ा दबंग किस्म का है। इसके कारण महिला के घर वाले उससे डरते थे।

साथ ही पढ़ने वाले दो लड़के लगातार कर रहे थे परेशान

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं की छात्रा ने फांसी लगा कर शनिवार की रात आत्महत्या कर ली। वह गांव के बगल के ही एक स्‍कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। इस संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि उसके पुत्री के साथ पढ़ने वाले दो छात्र भूषण राम व नीरज राम हमेशा छेड़छाड़ व परेशान किया करते थे। इसको लेकर दोनों युवकों को उसकी पुत्री ने समझाया भी था, लेकिन दोनों मानने के लिए बिल्‍कुल तैयार नहीं थे। लड़की ने यहां तक कहा कि वह पुलिस से इसकी शिकायत कर देगी, लेकिन इसका भी कोई असर नहीं हुआ।

हाल में दोनों आरोपितों ने छात्रा को रास्ते में रोककर दुर्व्यवहार व छेड़खानी की। इससे छात्रा काफी परेशान थी और इसका सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाई। आखिरकार उसने पंखे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने उक्त दोनों युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन करते हुए शव को थाने लाकर पोस्टमाॅर्टम में भेजने की तैयारी में जुट गई। थानेदार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को किसी हाल में बख्‍शा नहीं जाएगा। पुलिस उन्‍हें पकड़ कर जल्‍द से जल्‍द सजा दिलाएगी।

अवतार नगर में छेड़खानी से नाराज महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

छपरा के अवतारनगर में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। गांव का एक दबंग युवक महिला को परेशान करता था। विगत आठ जनवरी को भी उस युवक ने महिला से छेड़खानी की। इसकी शिकायत अवतार नगर थाने में की गई थी। पुलिस मामले की छानबीन ही करती रह गई और शनिवार को युवक ने दोबारा ऐसी हरकत कर दी। इसके कारण महिला अवसाद में थी। रात में घर आने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। उसकी स्थिति बिगड़ते देख स्वजन उसे लेकर दिघवारा स्वास्थ केंद्र पहुंचे, लेकिन उसकी मौत रास्ते में ही हो गई थी।

Siwan News

Recent Posts

दारौंदा: 12 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना की टीम ने रविवार की शाम दो गांवों में…

May 6, 2024

हसनपुरा : भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में 19 आरोपित

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के डीबी गांव में भूमि विवाद को…

May 6, 2024

बड़हरिया: मतदाता वालंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को लोकसभा चुनाव को ले…

May 6, 2024

भगवानपुर हाट: 70 लीटर कच्चा स्प्रिट के साथ एक गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना की टीम ने बिलासपुर बाजार में छापेमारी कर…

May 6, 2024

लकड़ी नबीगंज: प्रधानाध्यापकों के साथ बीडीओ ने बैठक

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में सोमवार को…

May 6, 2024

सिसवन: हिना शहाब ने जनसंपर्क कर मतदाताओं से मांगा जीत का आशीर्वाद

✍️परवेज अख्तर/सिवान: सिवान लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हिनाशहाब ने सोमवार को सिसवन प्रखंड के…

May 6, 2024