गोपालगंज में पुलिस पदाधिकारी की थाना परिसर में मौत, जानिए क्या थी वजह

0

गोपालगंज के मोहम्मदपुर थाना परिसर में एक एएसआई की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान विनोद राम के रूप में हुई है जो उसी थाने में तैनात थे। वे थाना परिसर में बने स्टाफ क्वार्टर में रहते थे। घटना उनके आवास में ही हुई। मिली जानकारी के मुताबिक नहाने के दौरान विनोद राम को करंट लग गया और उनकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले विनोद राम का तबादला गोपालगंज नगर थाना से मोहम्मदपुर थाना में कर दिया गया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

क्या कहते हैं एसपी

गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने बताया कि थाना से उन्हें सूचना मिली एएसआई विनोद राम अपने क्वार्टर में फर्श पर गिरे हुए हैं। एसपी के निर्देश पर उनके साथी पुलिस वालों ने तुरंत एक निजी क्लीनिक में पहुंचाया जहां डॉक्टर ने विनोद राम को मृत घोषित कर दिया। विभाग ने मृतक के परिजनों को सूचना दी । जब वे पहुंचे तो थाना परिसर में चीख-पुकार मच गई। एसपी आनंद कुमार ने कहा है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल उस इलाके को सील कर दिया गया है जहां विनोद राम को बेहोशी की हालत में देखा गया था। पुलिस मौत के अन्य कारणों पर भी छानबीन कर रही है। एसपी ने कहा है कि पदाधिकारी की थाना में मौत हुई है। इसे देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।