पुलिस सक्रिय: आंदर में दो पक्षों में हुई हिसक झड़प में 13 नामजद, छह भेजे गए जेल

0
giraftar

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के आंदर थाना के फिरोजपुर गांव में शुक्रवार को सड़क एवं नाला निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई हिसक झड़प में दोनों तरफ से 13 लोगों पर प्राथमिकी की गई है। पुलिस ने शनिवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक पक्ष से मोहम्मद रज्जाक ने आवेदन देकर कहा है कि शुक्रवार की सुबह मुखिया सड़क एवं नाला निर्माण का काम करा रहे थे। हम लोगों ने कहा कि आचार संहिता में काम मत कराइए, इसी पर रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव के पुत्र गौतम यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, टुनटुन यादव, उनका भतीजा परमात्मा यादव, पोता राहुल यादव दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

वहीं दूसरे पक्ष से मुखिया सुरेंद्र यादव ने सुबह फिरोजपुर गांव में वार्ड नंबर 12 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत 15 लाख 40 हजार 980 रुपये की लागत से सड़क एवं नाले का निर्माण कार्य करा रहा था तभी फिरोजपुर गांव के मो. ईसा, मो. रज्जाक, मो. दिलशाद, मो. सबन, मो. विक्की, मो. अनु सिद्दीकी, मो. जीशान, मो. शहाद आए और मजदूरों को गाली देते हुए कार्य को बंद कराने लगे। जब मैंने पूछताछ की तो रंगदारी नहीं देने पर काम नहीं करने देने की बात कही। जब मैंने रुपया देने से इन्कार किया तो सभी मिलकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। मामले में कुशहरा पंचायत के मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव ने आवेदन देकर फिरोजपुर निवासी मो. ईशा, मो. रज्जाक, मो. दिलशाद, मो. सबन, मो. विक्की, मो. अनु सिद्दीकी, मो. जीशान, मो. शहाद को आरोपित किया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर मो. ईशा, मो. रज्जाक, मो. अनु सिद्दीकी, मो. सब्बन, मो. विक्की, मो. जीशान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि शुक्रवार की सुबह मुखिया द्वारा फिरोजपुर गांव में सड़क व नाले का निर्माण कराया जा रहा था तभी गांव के ही कुछ लोगों से दोनों तरफ से झड़प हो गई थी। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाया गया। घटना की जानकारी होते ही आंदर इंस्पेक्टर रणधीर कुमार, थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज,रघुनाथपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर, असांव एसआइ चंद्रनाथ उरांव घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा पथराव करने वालों में छह लोगों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष के तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।