लकड़ी नबीगंज व गोरेयाकोठी में शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के जगतपुर पंचायत में मुखिया तथा बलडीहां पंचायत के दो वार्ड में वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मतदाताओं निर्भीक होकर मतदान किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

वहीं गोरेयाकोठी में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिन्हा की देखरेख में महमदपुर पंचायत में सरपंच पद के लिए उपचुनाव हुआ। इसके अलावा बरहोगा परषोत्तमपुर पंचायत के वार्ड सदस्य पद, बिंदौल पंचायत में वार्ड सदस्य पद और आज्ञा पंचायत में दो पंच सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ।