परवेज अख्तर/सिवान: जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात लोगों को सुनाने की तैयारी में भाजपा तत्परता से जुट गई है। उस दिन पीएम के मन की बात का 100वां एपिसोड का प्रसारण होगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात का 100 वें एपिसोड को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जीरादेई विधानसभा में भी बड़ी तैयारी की जा रही है। इसके लिए मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित कर बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि जीरादेई विधानसभा में सभी 143 बूथों पर पीएम के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण दिखाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तन-मन से लगे हैं। एक स्थान पर कम से 20 से 25 कार्यकर्ता व स्थानीय लोग समूह में प्रधानमंत्री की मन की बात सुन सुनेंगे। इस मौके पर जिला मंत्री रामपुकार चौहान, नौतन मंडल अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद मंडल, जीरादेई उतरी मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, जीरादेई दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, मैरवा सदर मंडल अध्यक्ष आनंद शाही व मैरवा नगर मंडल अध्यक्ष सुमंत बरनवाल उपस्थित थे।
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की टीम ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के…
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मिर्जापुर में शुक्रवार को सपना जीविका महिला ग्राम…
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को जिले…
✍️परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों के वरीय नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं…
जीविका दीदियां हर घर पहुंच वोट देने के लिए बांट रही आमंत्रण पत्र ✍️परवेज अख्तर/सिवान:…
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना की टीम ने गुरुवार की शाम कौसड़ बगीचा के…