राज्य ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में प्रियंका ने लहराया परचम

0

परवेज़ अख्तर/सीवान:- बिहार राज्य एथलेटिक्स संघ द्वारा पटना के कंकड़बाग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 म ई से 16 में ई 2018 तक आयोजित 85 वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मैरवा की बेटी प्रियंका कुमारी ने सीनियर वर्ग में एक स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक जीत मैरवा ही नहीं वरन् सिवान जिले को भी गौरवान्वित किया है। विदित हो कि प्रियंका रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब मैरवा की खिलाड़ी हैं और हिमेश्वर खेल विकास केन्द्र लक्ष्मीपुर में एथलेटिक्स का अभ्यास करती है। प्रियंका के प्रशिक्षक संजय पाठक ने बताया कि बिहार राज्य एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में एक हजार से भी अधिक एथलीटों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया जिसमें से प्रियंका ने सीनियर वर्ग में तावा फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं गोला फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर हमारे प्रखंड का नाम रोशन किया है। विदित हो कि प्रियंका इसके पूर्व भी क ई बार राज्य चैम्पियनशिप में पदक हासिल कर चुकी है तथा तीन बार बिहार एथलेटिक्स टीम में शामिल होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब मैरवा के अध्यक्ष श्री काशीनाथ मिश्रा ने बताया कि प्रियंका की इस उपलब्धि पर जल्द ही उसे एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा। प्रियंका को बधाई देने वालों में सुनिल कुमार दुबे, फुलेना यादव, अमीतेश कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, मुनिब अंसारी, अखिलेश दिक्छीत, विकास दिक्छीत, युवा नेता श्रीकांत यादव, संजय यादव, प्रमेन्द्र शर्मा, पूर्व मुखिया हरेन्द्र सिंह सहित अन्य कई लोग शामिल हैं।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali