अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर रसोइया संघ में निकाला जुलूस

0
hadtal

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी, आंदर समेत विभिन्न प्रखंडों में अपनी 14 सूत्री मांगों को ले रसोइया संघ का हड़ताल सोमवार को शुरू हो गया। अपनी मांगों को ले रसोइया प्रखंड मुख्यालय में धरने पर बैठ प्रदर्शन किया। पचरुखी प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाकपा माले की कुंती यादव के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस मौके पर जिला पार्षद जयकरन महतो ने बीईओ पर रुपये लेकर रसोइयों को हटाने एवं नया रसोइया बहाल करने का आरोप लगाया। जयकरन महतो ने कहा कि अगर समय रहते इस मामले में सुधार नहीं हुआ तो अभूतपूर्व आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर देवंती देवी, मुंगालाल साह, लैला खातून, अंजुम आरा, मु. केशरी देवी आदि रसोईया शामिल थीं। वहीं आंदर प्रखंड के बीआरसी परिसर में रसोईया संघ की जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव की अध्यक्षता में धरना दिया गया। धरना प्रदर्शन पर बैठने से पहले रसोइयों ने बाजार में जुलूस निकाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा अनिश्चित हड़ताल पर रहने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रसोइया द्वारा कड़ी मेहनत कराई जाती है, लेकिन उसे मेहनत के अनुसार मानदेय नहीं दिया जाता। जब तक सरकार रसोइया संघ को सरकारी कर्मचारी का दर्जा एवं 18000 मानदेय नहीं देती है हड़ताल जारी रहेगा। ऐपवा की मंजिता कौर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। रसोइयों के संग सरकार विश्वासघात कर रही है। रसोइया संघ अपनी 14 मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगी। धरने पर रामायण प्रसाद, तुलसी यादव, सुगांति देवी, प्रभावती देवी, शीला कुंवर, उर्मिला देवी, सुशीला देवी सहित दर्जनों रसोइया उपस्थित थीं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali