बड़हरिया में एक जनरल स्टोर की दुकान में आग लगने से संपत्ति राख

0
khop me lagi aag

परवेज अख्तर/सिवान : बड़हरिया-मीरगंज मुख्यमार्ग के कैलगढ़ बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने जेनरल स्टोर की दुकान में शनिवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें डेढ़ लाख रुपए मूल्य की संपत्ति राख हो गयी। दुकान के मालकीन फूलमती देवी ने बताया कि आग से फ्रिज, दो हजार रुपये, पेप्सी, बिस्कुट समेत जेनरल स्टोर का सारा सामान जल गये। आग से लगभग डेढ़ लाख रुपये की क्षति हुई है। आग की लपटें दूसरे दुकान में भी पहुंच गई थी। आसपास के लोगों से अथक प्रयास से दूसरे दुकानों को जलने से बचा लिया गया। दुकान को आंशिक क्षति हुई है। फूलमती ने बताया कि दुकान जल जाने से वे लोग सड़क पर आ गए हैं। दुकान से परिवार का भरण-पोषण चलता था। अब परिवार को चलाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। रात को आग लगने की सूचना बाजार पर तैनात ग्रामीण पुलिस श्यामसुंदर मांझी ने दी। फूलमती ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। वहीं समाजसेवी आनंद सिंह, राजू खान, राजेश साह, रोहितास सिंह, शिबू सिंह, राजकुमार साह, संजीत सिंघानिया व धुरेन्द्र सिंह ने प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता आंनद सिंह ने बताया कि पति के निधन के बाद फूलमती ने हिम्मत नहीं हारी। उसने परिवार के भरण-पोषण के लिए जेनरल स्टोर की दुकान खोली थी। लॉकडाउन में उसकी दुकान बंद थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali