पौने पांच सौ किसानों से 2584 एमटी धान की खरीदारी

0

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने को लेकर सहकारिता विभाग पैक्सों को निर्देशित कर रहा है। विभाग द्वारा किए जा रहे निर्देशन कार्य का बेहतर परिणाम भी देखने को मिल रहा है। जिले में जहां पिछले साल 15 दिसंबर तक मात्र 80 एमटी धान की खरीदारी हुई थी। वहीं इस साल अबतक 30 गुणा धान की खरीदारी हो चुकी है। धान में नमी के चलते कहीं-कहीं धान की खरीदारी थोड़ी सुस्त चल रही है। वहीं मौसम भी धान खरीदारी में अब बाधा बनने लगी है। इसके बावजूद अधिप्राप्ति कार्य जोरों पर चल रहा है। गौर करने वाली बात है कि शुक्रवार तक 470 किसानों से जहां 2584 एमटी धान की खरीदारी हो चुकी थी। वहीं धान बेचने वाले किसानों के खाते में एक करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

चयनित कुल 171 पैक्स व व्यापार मंडलों को एक लॉट धान की खरीदारी करने के लिए पहले चरण में सीसी लिमिट दिया गया है। इसमें कई पैक्स ऐसे है, जो एक लॉट धान की खरीदारी पूरा भी कर लिए है। इसमें सिसवन प्रखंड के सिसवां कला पैक्स भी शामिल है। खरीदारी के दौरान मौके पर बीसीओ भागिरथ प्रसाद, अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रबंधक पंकज कुमार सिंह सहित किसान श्याम नारायण सिंह, विनोद कुमार सिंह, दरोगा सिंह, शिवकुमार सिंह, मुकुन सिंह आदि उपस्थित थे। जिला सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार झा ने बताया कि नियमित निरीक्षण व समीक्षा के चलते धान खरीदारी में तेजी आई है। जो पैक्स व व्यापार मंडल एक लॉट की खरीदारी पूरी कर लिए हैं। उन्हें आगे खरीदारी के लिए एक लॉट फिर सीसी लिमिट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बीसीओ व पैक्सों को सही ढंग से खरीदारी करने के लिए लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। गड़बड़ी पाए जाने पर किसी भी परिस्थिति में नहीं बख्शा जाएगा।