रघुनाथपुर: अवर निबंधन कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में धरना को सफल बनाने का आह्वान

0
dharna

परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर मुख्यालय स्थित अवर निबंधन कार्यालय का स्थानांतरण चंवरी इलाका सुनसान जगह पर करने के विरोध में मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला पार्षद सह लोक कार्य समिति के अध्यक्ष उमेश पासवान ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन की सूचना स्थानीय प्रशासन एवं अवर निबंधन कार्यालय के रजिस्ट्रार को दे दी गई है। इस मौके पर जिला लोजपा (रा) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजबली मांझी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार तिवारी, भाजपा नेता रत्नेश्वर सिंह, विनोद कुमार सिंह, राजेश्व मांझी आदि उपस्थित थे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here