रघुनाथपुर: प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ में गणेश प्रतिमा को अन्य से ढकने की हुई विधि पूजा

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में चल रहे प्रतिष्ठात्मक गणेश महायज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शास्त्री मनोज तिवारी, यज्ञ संचालक बालकदास महात्यागी, यजमान प्रदीप तिवारी, उमेश प्रसाद, अमरनाथ मदेशिया, कौशल प्रसाद द्वारा विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ सात प्रकार के अनाज से भगवान गणेश की प्रतिमा काे ढकने संबंधित पूजा अर्चना की गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

इसके पूर्व प्रतिमा को जल से स्नान कराया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं जयकार से वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर अयोध्या से आए संत कृष्णा दास, मदन मोहन तिवारी दाढ़ा बाबा, देवेंद्र तिवारी, विजय तिवारी, बलिराम सोनी, देवनारायण प्रसाद, सत्येंतेंद्र प्रसाद, अभिषेक गुप्ता समेत काफी संख्या में साधु संत व श्रद्धालु उपस्थित थे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here