रघुनाथपुर: बडुआ में विवाहिता की गला दबाकर हत्या

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बडुआ गांव में एक नवविवाहिता की गला दबा हत्या कर दी गयी। आरोप है कि महिला का दहेज के लिए हत्या की गयी है। मृतका पुष्पा देवी की शादी 1 दिसंबर 2021 को धर्मेन्द्र सिंह के पुत्र रोहित कुमार सिंह से हुई थी। घटना के बाद से पूरा परिवार घर छोड़कर भाग खड़े हुए हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मृतका के भाई और कजरासन गांव निवासी रणजीत सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से उनकी बहन से चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। पुलिस का भी कहना है कि प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रतीत है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया जा सका था।