रघुनाथपुर: सड़क दुर्घटना में मां की मौत, पुत्र घायल

0

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-आंदर मुख्य पथ पर लगुसा गांव के समीप गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में मां की मौत हो गई। वहीं इस दौरान पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतका की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के बड़हुलिया निवासी देवेंद्र शर्मा की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है। वहीं घायल मृतका का पुत्र प्रिंस कुमार बताया जाता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

बताया जाता है कि गीता देवी अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर स्थित महातम शर्मा के घर जा रही थी। तभी लगुसा गांव के समीप बाइक चला रहा पुत्र अनियंत्रित हो गया। इससे दोनों गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।