रघुनाथपुर: दारोगा अमित सिंह के मौत से पंजवार गमगीन

0
Dead Body

परवेज अख्तर/सिवान: पंजवार गांव निवासी स्व. विजय सिंह के पुत्र दारोगा अमित कुमार सिंह के सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पंजवार के लोग गमगीन है। पड़ोस के ही शिक्षक विजय कुमार राम ने बताया कि उनका घरेलू नाम गुड्डू सिंह था। उनका परिवार छपरा में रहता है। छोटा भाई सुमित कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह वहीं पर बिल्डर का काम करते हैं। दो भाइयों में बड़े अमित कुमार सिंह की मौत शुक्रवार को अररिया में सड़क दुर्घटना में हो गयी थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

अमित सिंह के पिता की भी मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी थी। वे सीवान एसपी के चालक थे। उनकी मौत परिवार टूट गया था। लेकिन, बेटों ने मां को ढाढस बंधाते हुए अपनी मेहनत व लग्न से बहुत कुछ किया। लेकिन, अमित सिंह की मौत से पूरा परिवार एक बार टूट गया है। चुकी पूरे परिवार की जिम्मेदारी अमित पर ही थी। अमित को एक लड़का व लड़की है। विजय राम ने बताया कि अमित के भाई सुमित साथ ही पढ़े हैं।