रघुनाथपुर: तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय सहित सभी स्कूलों मेंं सोमवार को बिहार शिक्षा परियोजना के आलोक में तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव 2022 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता अंडर 12, अंडर 14 व अंडर 17 के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियाेगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़, कबड्डी, एथलेक्टिस सहित अन्य खेल का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

इसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस संबंध में सीआरसी वाजिद हुसैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए तिथि निर्धारित की गई थी। इस प्रतियोगिता में चयनित बच्चे एक दिसंबर 2022 को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में एवं प्रखंड स्तर पर चयनित बच्चे 15 दिसंबर को जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।