रघुनाथपुर: घर लौट रहे नव दंपती की कार अनियंत्रित होकर पलटी, चार घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पांडेपुर टोला के समीप रविवार की सुबह दूल्हा-दुल्हन सवार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान दूल्हा, दुल्हन सहित चार घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने चारों घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों की स्थिति गंभीर देख उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान रघुनाथपुर निवासी संजय पासवान, दुल्हन सुमन देवी, दुल्हन का भाई शुभम कुमार व एक अन्य शामिल था जिसकी पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

घटना की जानकारी मिलते ही वर-वधू के स्वजन सदर अस्पताल पहुंच गए। इस कारण सदर अस्पताल में काफी भीड़ एकत्रित हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शादी समापन के बाद रविवार को संजय पासवान अपनी दुल्हन सुमन को विदा करके कार से घर ले जा रहा था। इस दौरान उसके साथ दुल्हन का भाई और एक अन्य युवक भी कार में सवार था। तभी रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पांडेपुर टोला के समीप कार अनियंत्रित होकर पलट गई।