रघुनाथपुर: दो रात में दो जगहों पर चोरी की हुई घटना

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में दो रात में दो जगहों पर चोरी की घटनाएं घटने से लोगों में डर का माहौल कायम हो गया है। बुधवार पहली रात में अमहरा गांव में बारिश का फायदा उठाते हुए चोरों ने बंद पड़े घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। लोगों को इसकी जानकारी गुरूवार की देर शाम में हुई तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। थाने से सहायक अवर निरीक्षक संजय सिंह गुरूवार की रात में ही पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घर में लगे वाटर पंप, गहने और नगदी की चोरी बॉक्सा तोड़कर की गयी थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इधर गुरूवार की रात में चोरी की दूसरी घटना हो गयी। चोरों ने टारी बाजार के एक प्राईवेट स्कूल से घटना को अंजाम दिया। सेंट जोसेफ स्कूल लॉकडाउन के समय से ही बंद पड़ा था। जिसका सुबह में ताला टूटा देख इसके प्रबंधक अनिल नायर को जानकारी दी गई। जो फिलहाल केरल राज्य में अपने घर पर फिलहाल हैं। उन्होंने बताया कि टारी बाजार के लोगों ने जो आखों देखी बतायी है, उससे लाखों की संपति चोरी होने का अनुमान है। हालांकि, इस घटना की जानकारी पुलिस को खबर लिखे जाने तक नहीं मिली हुई थी।