गुजरात में बिहारियों को निशाना बनाने पर राहुल गांधी का पुतला दहन

0
putla dahan

परवेज़ अख्तर/सिवान : गुजरात में बिहार सहित उत्तर भारत वासियों संग हो रहे दुर्व्यवहार व पलायन के विरुद्ध भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकुर तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस विधानसभा सदस्य की सदस्यता रद करने तथा ऐसी घिनौनी देश को तोड़ने की मानसिकता रखने वाले व्यक्ति के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा करने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में जिला महामंत्री रमेश सिहं, त्रिलोकी सिंह पटेल, जिला प्रभारी मंत्री राहुल तिवारी, मंत्री राजू कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार, नगर अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, शुभम सिंह, आशीष शाही,विनोद गुप्ता, श्रवण गुप्ता, आदित्य, अजय, राजीव सोनी,संजीव कुशवाहा, भास्कर वर्मा, बृजनंदन पांडेय, अमरेंद्र सिंह, बादल गुप्ता,अनिल सिंह, योगेंद्र सिंह, दारोगा सिंह, दीपू सिंह, संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उत्तर भारतीयों पर हो रहे प्रहार पर आप का प्रदर्शन

गुजरात में बिहार एवं उत्तर भारत वासियों संग हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को शहर में विरोध-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार बिहारियों एवं उत्तर प्रदेश वासियों को गुजरात में सुरक्षा देने में असफल रही है जिसका बदला आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार एवं उत्तर प्रदेश की जनता देगी। वहीं संगठन प्रभारी नागेंद्र मांझी ने कहा कि बात-बात पर बिहारी मान सम्मान का दंभ भरने वाले बिहार के मुख्यमंत्री चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। वहीं सारण प्रमंडलीय प्रवक्ता नबी हुसैन उर्फ बेचू भाई ने कहा कि नीतीश कुमार बिहारियों के मान सम्मान दिलाने में असफल साबित हो रहे हैं। साथ ही प्रदेश में आपराधिक घटनाओं परविराम लगाने में असफल हैं। उन्होंने इन घटनाओं की जांच कराने की मांग सरकार से की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अजय सिंह,नरेंद्र राय, मेहताब आलम, सुधीर सिंह, राजन कुमार, नैमुल हक सिद्दीकी आदि शामिल थे।