चुनाव :  ……और जब लगने लगे बड़हरिया से सीवान तक नेता रिजवान अहमद जिंदाबाद के नारे

0
  • अगले बार के चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी ने नहीं दी थी सिंबल
  • जन अधिकार पार्टी ने बनाया था रिजवान को अपना प्रत्याशी
  • मैं बड़हरिया से चुनाव जीतकर महागठबंधन का करूंगा समर्थन: रिजवान अहमद

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता रिजवान अहमद ने अपना नामांकन बृहस्पतिवार को किया। बृहस्पतिवार को रिजवान अहमद अपने पैतृक निवास स्थान बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुरहिया गांव से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बड़हरिया बाजार होते हुए सीवान पहुंचे। सीवान पहुंचने के बाद नामांकन स्थल पर मौजूद प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां बताते चले कि लगातार कई वर्षों से रिजवान अहमद जिले के नामी-गिरामी कांग्रेस के नेता हैं। जो आज पिछले कई महीनों से टिकट के लिए प्रयासरत थे। बतादें कि चुनाव के दरमियान कांग्रेस पार्टी महागठबंधन में जबसे शामिल हो गई तबसे रिजवान अहमद महागठबंधन की ओर से कांग्रेस का टिकट पाने के लिए सीवान से लेकर पटना तक एक किए हुए थे। बिहार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राजनीति में इनकी अच्छी खासी पकड़ है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

लेकिन बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र राजद के खाते में चले जाने के कारण यहां महागठबंधन के उम्मीदवार श्री बच्चा जी पांडे को बनाया गया है। जिस कारण वे टिकट से वंचित रह गए। बाद वे नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया। अंततः रिजवान अहमद ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कर दी। रिजवान अहमद ने बताया कि मेरी जीत सुनिश्चित है। मैं जनता के टिकट पर चुनाव लड़ रहा हूं। जनता का स्नेह व प्यार मिला तो मैं जीतने के बाद महागठबंधन का समर्थन करूंगा। यहां बताते चले कि बड़हरिया से लेकर सीवान तक रिजवान अहमद जिंदाबाद, रिजवान भैया मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना, आदि नारे लगते रहे, रिजवान अहमद के पक्ष में जमकर हुई नारेबाजी से पूरा बड़हरिया व सिवान गूंज उठा।

यहां बताते चलें कि इसके पूर्व विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस नेता रिजवान अहमद कांग्रेस का सिंबल पाने के लिए काफी प्रयासरत थे। लेकिन उस समय भी पार्टी ने इन्हें सिंबल नहीं दिया। उस समय भी रिजवान अहमद पार्टी से नाराज होकर जाप नेता पप्पू यादव के शरण में चले गए। बाद में पप्पू यादव ने जन अधिकार पार्टी की ओर से बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से इनको अपना उम्मीदवार बनाया। लेकिन चुनाव के दरमियांन इनको कामयाबी नहीं मिली। यहां बताते चले कि महागठबंधन की ओर से श्री बच्चा जी पांडे , एनडीए गठबंधन की ओर से वर्तमान विधायक श्री श्याम बहादुर सिंह के अलावा लगभग आधा दर्जन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।