सराय ओपी: ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित तीन घायल, रेफर

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सराय ओपी क्षेत्र के मटुक छापर गांव में बुधवार की दोपहर नीलगाय की टक्कर से ई-रिक्श पलट गई। इस घटना में ई रिक्शा सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां तीनों घायलों की स्थिति गंभीर देखकर डाक्टर ने पटना रेफर कर दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

WhatsApp Image 2023 05 10 at 7.59.34 PM

घायलों की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के चाचोपाली निवासी विकास कुमार सिंह, मंजू देवी एवं चालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद निवासी गोविंद राम के रूप में हुई। श्रीनिवास यादव ने बताया कि विकास एवं मंजू देवी मां-पुत्र हैं। दोनों दिल्ली से सिवान आए थे। सिवान जंक्शन से ई-रिक्श की बुकिंग कर अपने गांव जा रहे थे। तभी बीच सड़क पर नीलगाय आ गई। नीलगाय में ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इसमें ये तीनों घायल हो गए।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here