बड़हरिया में चाकू गोदकर सारण के युवक की हत्या, सनसनी

0
chaku

परवेज अख्तर /सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के नबीगंज छठ घाट के पास बुधवार की दोपहर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त सारण जिले मशरख थाना क्षेत्र के राजापट्टी गांव निवासी लालबाबू सिंह के पुत्र राजकिशोर सिंह के रूप में हुई। उसके शव पर कई जगह जख्म के निशान मिले
हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या चाकू गोदकर की गई है। स्थानीय
लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष ने एएसआइ
शैलेंद्र राय, विपिन महतो, राजेश कुमार राजेश सिंह सहित कई पदाधिकारी दल
बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। बताया जाता है कि राजकिशोर
अपने बहनोई मुन्ना सिंह के घर तीन साल से रह रहा था और टेंट हाउस में
मजदूरी करता था। मंगलवार की रात अपनी बहन से सौ रुपया लेकर टेंट हाउस
में काम करने चला गया। बुधवार की सुबह जब वह घर लौट कर नहीं आया तो बहन
और बहनोई ने समझा कि काम से देर हो रही है, लेकिन ग्रामीणों ने नबीगंज छठ
घाट के पास उसका शव देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया,ग्रामीणों की सूचना पर
स्वजन वहां पहुंचे और शव की पहचान किए। राजकिशोर के जीजा मुन्ना सिंह ने
पुलिस को बताया कि गांव के बगल के लोगों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर
पूर्व में मारपीट भी हुई थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali