सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का काम

0
sardar patel

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के विभिन्न प्रखंडों में बुधवार को लौह पुरुष राजवल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। उनके द्वारा देश के लिए किए गए योगदानों पर प्रकाश डाला गया। जिले में जगह-जगह रन फॉर यूनिटी के तहत लोगों ने दौड़ आयोजित किया। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिला मुख्यालय स्थित पटेल चौक पर पटेल सेवा संघ के बैनर तले सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती संघ के अध्यक्ष बांसेदव सिंह पटेल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्श को आत्मसात करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में विधायक व्यासदेव प्रसाद, पूर्व डीआइजी सुधीर कुमार, झामबाबा, पूर्व जिप अध्यक्ष नंदलाल चौहान, लोसेप व जेपीसेप के महात्मा भाई, राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी,हरेंद्र सिंह पटेल, मोहन राजभर, डॉ. जेएन प्रसाद, डॉ. शशिभूषण सिन्हा, नवीन कुमार श्रीवास्तव, सीताराम पटेल, विनोद पटेल, राजद की लीलावती गिरि, मुन्ना पटेल, पचरुखी के पूर्व प्रमुख महादेव पासवान आदि शामिल थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जदयू ने मनाई सरदार पटेल की जयंती

जिला मुख्यालय स्थित पटेल चौक पर जदयू कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई। इस मौके पर सरदार पटेल के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। माल्यार्पण करने वालों में जिलाध्यक्ष इंद्र देव सिंह पटेल, विधायक श्यामबहादुर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय सिंह, मीडिया सेल के संयोजक निकेश चंद्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर, राजेश्वर चौहान, जयराम यादव, प्रदेश महासचिव मोहन प्रसाद राजभर, सैयद नजमुल होदा, जिला महासचिव लाल बाबू प्रसाद, महादलित अध्यक्ष नंदलाल राम, युवा अध्यक्ष सोहन राम, मतीन अहमद, महावीर प्रसाद, जयनाथ ठाकुर, संजय राम, सुशील गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता सहित और भी कई लोग शामिल थे।

एकता दिवस के रूप में मनी सरदार पटेल की जयंती

जेडए इस्लामिया महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मधुबाला मिश्रा ने की। उन्होंने पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज जो हम एक एवं अखंड भारत देख रहे हैं उसमें सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय रहा है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत कई रियासतों में बंटा हुआ था, सरदार पटेल ने प्रेम, नीति, कुटनीति एवं बल का प्रयोग कर एक अखंड भारत का निर्माण किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या चौरसिया ने किया। विभिन्न स्वयं सेवकों ने एकता पर कई तरह के गाने और शायरी प्रस्तुत किया। कुछ ने अपने भाषण द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन एनएसएस के लक्ष्य गीत से हुआ। इस मौके पर शमा, रेणु, पूजा, ज़ोया, प्रज्ञा, मेराज़ इत्यादि ने भाग लिया।

sardar patel jyanti

आंदर प्रखंड के घेराई मोड़ स्थित आराध्या हेल्थ केयर सेंटर घेराई मोड़ में बुधवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन के जिलाध्यक्ष सह सिवान जंक्शन के सलाहकार समिति सदस्य शेषनाथ द्विवेदी टिंकू की अध्यक्षता में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद टिंकू ने कहा कि उनके आदर्श को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पवन पांडेय, महातम सिंह, अमर राम,प्रदीप यादव, मिथलेश यादव, तेजप्रताप सिंह,संजय यादव, नन्हें सिंह, नीरज सिंह, धीरज सिंह,दीपक कुमार, जितेंद्र प्रसाद, उपेंद्र यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। पचरुखी प्रखंड उच्च विद्यालय बड़कागांव में पटेल चेतना मंच के बैनर तले सरदार पटेल की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं रोशन कुमारी,बबली कुमारी के स्वागतन गान से हुआ।

माल्यार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया था। उनके पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र सिंह पटेल, मंच संचालन उमेश सिंह पटेल ने किया। समारोह को शिक्षक राकेश सिंह, संयोजक उमेश सिंह पटेल, प्रधानाचार्य बदरूद्दीन अंसारी,मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यानंद सिंह, युगुल किशोर सिंह, दयानंद सिंह, कृष्णानंद समेत विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका एवं छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

तरवारा मौलाना मजहरुल हक डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. अवधेश शर्मा के नेतृत्व में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर स्वयंसेवक प्रिंस कुमार, गोपी शंकर, सोनू शर्मा, अलका कुमारी आदि उपस्थित थे। बसंतपुर आइटीआइ संस्थान में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद रामायण सिंह,संचालक सुनील गिरि ने सरदार पटेल की साहस, संकल्प और दूरदर्शिता पर प्रकाश डाला। मौके पर झलकू प्रसाद,राजदेव सिंह, अवधेश प्रसाद, तारकेश्वर राय, अमित कुमार, राकेश सिंह आदि मौजूद थे। जीरादेई प्रखंड के विजयीपुर स्थित जयप्रकाश उच्च विद्यालय परिसर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने की। सरदार पटेल के चित्र पर माल्यापर्ण करने के बाद प्राचार्य ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। कार्यक्रम को नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम पदाधिकारी ईश्वरदेव यादव पुरुषोत्तम कुमार साह, रामू कुमार, अमित कुमार गुप्ता,अरविंद कुमार, अंशु कुमारी, प्रियंका दुबे सहित शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जीरादेई के छात्राओं द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वार्डेन सिंटू कुमारी, लेखपाल प्रियंका कुमारी सहित छात्राएं उपस्थित थीं। दारौंदा प्रखंड के उजांय स्थित केंद्रीय विद्यालय महाराजगंज में बुधवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक अभिमन्यु यादव ने किया। कार्यक्रम को शशिभूषण पांडेय, जयनाथ मांझी, डीके सिंह, मीरा पांडेय, शमसुन निसा, आकांक्षा जायसवाल, मधुरेंद्र पांडेय आदि ने संबोधित किया। मौके पर ब्रजेश राम, पंच अनीता देवी, अभिमन्यु सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, पुष्पलता वर्मा, मनन यादव, आनंद यादव, भोला प्रसाद, नीतू देवी, बैजंती देवी,सूर्यनाथ यादव, भोला प्रसाद, संतोष शर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।