Siwan News

स्मृति समारोह में बच्चों को मिला स्कॉलरशिप

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के महाराजगंज स्थित एसबीएचएस हाईस्कूल परिसर में शनिवार को स्वर्गीय बाबू रघुनाथ सिंह स्मृति सह छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। आयोजक पटना यूनिवर्सिटी के पूर्व प्राध्यापक प्रो. डॉ. जनार्दन सिंह थे। अध्यक्षता पूर्व शिक्षक रविनंदन सिंह ने किया। समारोह में सत्र 2015-16 व 2016-17 में आयोजित बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दस छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई। प्राचार्य अभय कुमार सिंह कहा कि छात्रवृत्ति हमारे शैक्षणिक जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाता है। बशर्ते उपयोग सही दिशा में की जाये। समारोह में खुशबू कुमारी ने पुष्प नहीं बन सकते तो तुम, कांटे बनकर मत रहना गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। सोनाली कुमारी, नजमा खातून, अंजलि कुमारी व साक्षी कुमारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। छात्रवृत्ति पाने वालों में अरबिंद कुमार, अंजलि कुमारी, आशीष कुमार, सृष्टि कुमारी, अन्वेषा कुमारी, आलोक कुमार, आजाद अंसारी, अभिषेक कुमार,रोहित कुमार व इजमामुल हक शामिल थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रतिभा सिंह, राजकिशोर सिंह, बलिराम सिंह, राजेन्द्र सिंह, हेडमास्टर कुमारी वीणा राय, रंजीत सिंह, महेंद्र लाल, रत्नावली कुमारी थे। संचालन भानू प्रताप ओझा ने किया।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024