जदयू नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष का चयन

0

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के रघुनाथपुर के साईंपुर निवासी जितेंद्र सिंह को शनिवार को पटना जदयू के प्रदेश कार्यालय में बिहार प्रदेश जदयू नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत प्रभाकर ने बिहार प्रदेश जदयू नगर निकाय प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने प्रमाण पत्र देकर अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही है। जितेंद्र सिंह को जदयू में शामिल होने पर जिला जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है। जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, युवा जदयू के अध्यक्ष अनिल राम, सोहन, निकेश चंद्र तिवारी,मुस्ताक अली सहित तमाम नेताओं ने स्वागत किया है तथा कहा है कि इससे संगठन और मजबूत होगा। ज्ञात हो कि जितेंद्र इसके पूर्व भाजपा किसान मोर्चा सिवान के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali