राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन

0

परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी की अध्यक्षता में कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवर पर जीविका दीदी के अलावा महिला कृषकों ने भाग लिया। इस अवसर वैज्ञानिक डॉ. कुमारी ने महिला किसानों का स्वागत किया तथा महिला किसान दिवस के संबंध में महिलाओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारत मातृ प्रधान देश के साथ-साथ महिला किसान प्रधान देश भी है। महिलाओं को छोड़ उन्नत तथा प्रगतिशील कृषि की बात करना बेईमानी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आबादी आधी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

महिलाएं कृषि के क्षेत्र में श्रमिक के रूप काम करती हैं। आज महिलाएं सभी क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने पशु पालन करने, कुकुट पालन करने, मास्क, थैला, मशाला, आचार, बेसन, मोमबत्ती बनाने, सब्जी, मशरूम उत्पादन करने आदि से महिलाओं को जोड़ने का आह्वान किया। वैज्ञानिक डॉ. वरुण ने भी महिला किसानों की कृषि के क्षेत्र में बेहतर भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुरुष की अपेक्षा महिलाएं सभी क्षेत्रों में अधिक सक्षम हैं। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. एसके मंडल, ट्रेनर बेबी कुमारी के प्रमिला देवी, गायत्री देवी, सुनैना देवी, चिता कुंवर, रमिता देवी, मानती देवी, रीना देवी समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थीं।