Categories: पटना

डबल मर्डर से सनसनी, युवक को थप्पड़ मारने को लेकर हुआ था विवाद

पटना: बिहार के नालंदा में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। परवल पुर थाना क्षेत्र अलामा गांव में शनिवार को अनिल राउत की 35 वर्षीया पत्नी रेणु देवी एवं उनके पड़ोसी भोला राउत की 45 वर्षीया पत्नी अभिलाषा देवी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसी वारदात में गंभीर जख्मी राजेंद राउत का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। राजेन्द्र के पैर में गोली लगी है। हत्या की वजह शुक्रवार को होली की मस्ती के दौरान एक युवक को थप्पड़ जड़ा जाना है।

हत्याकांड के मामले में पूर्व मुखिया कौशलेंद्र शर्मा एवं पंकज शाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि शुक्रवार को गांव में होली की मस्ती के दौरान राजेन्द्र राउत के टोले के एक किशोर को कौशलेंद्र शर्मा के पक्ष के एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद राजेन्द्र राउत के पक्ष के लोगों ने शाम में लाठी-डंडे लेकर पूर्व मुखिया कौशलेंद्र शर्मा के घर पर चढ़ कर मारपीट की। उनके हाथ तोड़ डाले। आधा दर्जन अन्य लोग भी जख्मी हुए। शनिवार सुबह इसी विवाद को प्रतिष्ठा से जोड़कर तूल दे दिया गया। दोनों तरफ से गाली गलौज शुरू हो गई।

राजेन्द्र राउत एवं अनिल राउत के पक्ष के लोग फिर पूर्व मुखिया के घर पर चढ़ उनकी पिटाई करने लगे। इसी बीच फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से अनिल राउत की पत्नी रेणु देवी, भोला राउत की पत्नी अभिलाषा देवी एवं राजेन्द्र राउत जख्मी हुए। रेणु की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि अभिलाषा देवी की मौत इलाज के दौरान पावापुरी में हुई। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने रेणु देवी का शव रखकर एकंगरसराय-बिहारशरीफ एनएच-33 को अवरुद्ध कर दिया। करीब घण्टे भर बाद सड़क जाम हटाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इधर, अभिलाषा देवी का शव को लाकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए पुलिस को देने से स्‍वजनों ने इनकार कर दिया। पीड़ित पक्ष सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बहुत कोशिश के बाद रविवार को पोस्टमार्टम के लिए शव दिया गया। गांव में दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। पुलिस की एक टीम गांव में कैंप कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

महाराजगंज: मदर्स डे पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…

May 13, 2024

दरौली: संत के बिना नहीं मिलते भगवंत : स्वामी रामस्वरूपाचार्य

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…

May 13, 2024

सिवान: हथियार का भय दिखा सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…

May 13, 2024

सिवान: नौ लोगों के विरुद्ध सीसीए वाद पारित, आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…

May 13, 2024

दारौंदा: घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे दंपती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…

May 13, 2024

सिसवन: मेंहदार में पुजारी एवं फुल व्यवसायियों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…

May 13, 2024