Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हुसैनगंज में 12 कोरोना पॉजिटिव मिलने से सनसनी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज प्रखंड में लगातार आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। गुरुवार को आरआइएमआर द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रखंड के पांच पंचायतों में कुल 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बावजूद इसके ग्रामीणों में जागरूकता दिखाई नहीं दे रही है। कई पॉजिटिव व उनके स्वजन खुलेआम सार्वजनिक जगहों पर घूमते देखे जा रहे हैं, यहां तक कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल भी बेखौफ होकर कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार हबीबनगर पंचायत में कुल आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं बल्ली, बड़रम, टिकरी व हरिहांस गांव में में एक-एक पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी पॉजिटिव पुरुष हैं। हबीबनगर में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हो गई है। खरसंडा पंचायत में पहली बार बल्ली गांव में एक सहारा इंडिया के एजेंट पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से बड़रम के पॉजिटिव मिले युवक के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार को रात दो बजे वो दिल्ली के लिए रवाना हो गया। पॉ•ाटिव रिपोर्ट आने के बाद ऐसे व्यक्तियों के संपर्क में आए ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ गई है। वहीं एक पॉजिटिव व्यक्ति गुरुवार को हुसैनगंज पीएचसी में टेस्ट कराने के लिए अपनी पत्नी को बाइक से लेकर आया था।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: 18 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की टीम ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मिर्जापुर में शुक्रवार को सपना जीविका महिला ग्राम…

May 17, 2024

सिवान: दिव्यांग व बुजुर्गों ने बैलेट पेपर से किया मतदान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को जिले…

May 17, 2024

सिवान: मजबूत प्रधानमंत्री बनाने को ले एनडीए के पक्ष में करें मतदान: मंगल पांडेय

✍️परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों के वरीय नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं…

May 17, 2024

गोरेयाकोठी: मोमबत्ती जलाकर लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

जीविका दीदियां हर घर पहुंच वोट देने के लिए बांट रही आमंत्रण पत्र ✍️परवेज अख्तर/सिवान:…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: दियरा से 195 लीटर शराब बरामद, दो के विरुद्ध प्राथमिकी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना की टीम ने गुरुवार की शाम कौसड़ बगीचा के…

May 17, 2024