Barharia Siwan News

बड़हरिया के रघुनाथपुर गाँव में शव के दाह संस्कार को ले दो पक्षों में तनाव, पुलिस से नोंक झोक

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड और जामो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शनिवार की सुबह एक महादलित के शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर कुछ देर के लिए दो पक्षों में तनाव हो गया। तनाव के बाद अंतिम संस्कार से रोके जाने की सूचना जैसे ही पुलिस को मौके पर पहुंच कर पुलिस ने अपने स्तर से निपटाने का प्रयास किया। इस बीच कुछ देर के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी संग शरारती तत्वों ने नोकझोंक भी की, लेकिन गांव के बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत करा दिया गया। इसी बीच बड़हरिया बीडीओ और महाराजगंज थाना के इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर शाम में शव का दाह संस्कार करवा दिया।  विदित हो कि जामो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के बहादुर राम के पुत्र चंद्रिका राम (80) की मृत्यु शुक्रवार को करीब 10 बजे हो गई थी। मृतक के परिजन चंद्रिका राम के शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर रामायण मोड़ के बगल में नेटुआ पीर बाबा के स्थान समीप बहादुरपुर और ब्रह्मपुर की सीमा पर स्थित श्मशान घाट पर पहुंचे। लोगों का कहना था कि उस श्मशान घाट कई पुश्तों से महादलितों के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है, लेकिन रघुनाथपुर के विक्रमा चौधरी ने यह कहते हुए दाह संस्कार करने से मना कर  दिया कि जहां शव का अंतिम संस्कार कराना है वह उनकी निजी भूमि है। उसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ता चला गया। यह देख कुछ लोगों ने शव को रखकर प्रशासन को बुलाने की मांग शुरू कर दी। इसी बीच सूचना पाकर  जामो थाना के एएसआई एस के पंजियार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बता दें कि अंतिम संस्कार करने को लेकर दोनों पक्षों  में हल्की मारपीट भी होने की सूचना रही। इसमें संजय राम, हरेंद्र राम, विक्रमा चौधरी, चंद्रिका यादव, विनोद कुमार आदि के आंशिक रूप से घायल होने की बात लोगों ने कही। बाद में पूर्व उपप्रमुख जीवनारायण यादव, पूर्व मुखिया वकील अंसारी, बहुआरा निवासी भुटेली, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बुटन साह, एवं गांव के अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोनों पक्षों को समझा कर विवादित भूमि के बगल में महादलित चंद्रिका राम के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024