Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आरंभ

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन प्रखंड के नारायणपुर गांव में बुधवार को कलश यात्रा एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आरंभ हो गया। विदित हो कि उक्त गांव स्थित श्रीबरखंडी बाबा ब्रह्मस्थान पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन किया गया है। यज्ञ में क्षेत्र की कन्याओं ने यज्ञ समिति के दिशानिर्देश में प्रातः में कलश यात्रा में भाग लिया। यज्ञ तीस मई से सात जून तक चलेगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ में नित नए कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस यज्ञ में राष्ट्रीय क्षितिज पर उभरते हुए धर्म प्रचारक परम श्रद्धेय अबोध कृष्णानंद महाराज श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। यज्ञ के आयोजन में यज्ञ समिति संयोजक त्रिलोकी नाथ तिवारी, सह-संयोजक जमादार सिंह, अध्यक्ष राजेश पांडेय, उपाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

महाराजगंज: मदर्स डे पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…

May 13, 2024

दरौली: संत के बिना नहीं मिलते भगवंत : स्वामी रामस्वरूपाचार्य

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…

May 13, 2024

सिवान: हथियार का भय दिखा सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…

May 13, 2024

सिवान: नौ लोगों के विरुद्ध सीसीए वाद पारित, आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…

May 13, 2024

दारौंदा: घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे दंपती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…

May 13, 2024

सिसवन: मेंहदार में पुजारी एवं फुल व्यवसायियों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…

May 13, 2024