सिसवन: बीपीआरओ पर सरपंच ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

0

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन जिला सरपंच संघ के उपाध्यक्ष व प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पंचायत के सरपंच नवीन सिंह ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुमारी विभा पर दुर्व्यवहार व गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की अनुशंसा की मांग की है। बीडीओ को लिखे आवेदन में सरपंच ने कहा है कि पंचायत में 2022- 23 में हो रहे त्रुटि पूर्ण कार्यों के सुधार के लिए बात करने के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायती राज पदाधिकारी कार्यालय में गया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

इस दौरान पंचायती राज पदाधिकारी ने ऊंची आवाज में बात की। उन्होंने आवेदन की प्रतिलिपि जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिलाधिकारी, पंचायती राज मंत्री व पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को भेजा है। इधर पूछे जाने पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुमारी विभा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कर वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।