सिसवन: शतचंडी महायज्ञ व राम कथा ज्ञान यज्ञ 23 से, तैयारी पूरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर बाजार में मंगला भवानी अष्टभुजी दुर्गा मंदिर के चौथे वार्षिकोत्सव 23 फरवरी से शतचंडी महायज्ञ एवं राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह जानकारी देते हुए पुजारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी जहां यज्ञ स्थल से गंगपुर सिसवन स्थित सरयू नदी से जलभरी कर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचेगी।

24 फरवरी को आरुणि मंथन, एक मार्च को पूर्णाहुति तथा 2 मार्च को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शतचंडी महायज्ञ के प्रतिदिन शाम छह बजे से रात्रि 10 बजे तक कथा वाचक प्रेमभूषण महाराज द्वारा राम कथा का अमृत पान कराया जाएगा। यज्ञाचार्य सुजीत तिवारी को बनाया गया है जबकि सफलता के लिए यज्ञ समिति का गठन किया गया है। इसमें नारायण प्रसाद, रमेश गुप्ता, वीरेंद्र पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, डा. चंद्रशेखर तिवारी समेत अन्य लोगों को शामिल किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: 18 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की टीम ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मिर्जापुर में शुक्रवार को सपना जीविका महिला ग्राम…

May 17, 2024

सिवान: दिव्यांग व बुजुर्गों ने बैलेट पेपर से किया मतदान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को जिले…

May 17, 2024

सिवान: मजबूत प्रधानमंत्री बनाने को ले एनडीए के पक्ष में करें मतदान: मंगल पांडेय

✍️परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों के वरीय नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं…

May 17, 2024

गोरेयाकोठी: मोमबत्ती जलाकर लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

जीविका दीदियां हर घर पहुंच वोट देने के लिए बांट रही आमंत्रण पत्र ✍️परवेज अख्तर/सिवान:…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: दियरा से 195 लीटर शराब बरामद, दो के विरुद्ध प्राथमिकी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना की टीम ने गुरुवार की शाम कौसड़ बगीचा के…

May 17, 2024