सिवान: जालसाजों ने डेबिट कार्ड के जरिए 1 लाख 11 हजार उड़ाए

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अपराध के अलावा अब साईबर क्राइम की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। किसी न किसी को जालसाज हर रोज निशाना बना लेने में कामयाब हो रहे हैं। 20 दिसंबर को भी जालसाजों ने शहर के महादेवा निवासी मनोज सिंह की पत्नी संगीता देवी को अपना निशाना बना डाला। संगीता के बैंक खाते से एक लाख 11 हजार आठ सौ रुपये की निकासी कर ली गयी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

घटना की जानकारी के बाद पीड़ित ने साईबर क्राइम में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ शिकायत की है। पति मनोज ने बताया कि आईसीआईसी बैंक में उसका खाता है। डेबिट कार्ड से ऑनलाइन के जरिए उसके खाते से रुपये की निकासी की गयी है। इस घटना की जानकारी बुधवार को महादेवा ओपी पुलिस को भी दी गयी है।