सिवान के लाल ने लंदन में लहराया परचम, प्रोमिसिंग डाक्टर आफ द ईयर अवार्ड से हुए सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के चिकित्सक डा. पुनीत राज सिंह ने लंदन में एक कार्यक्रम में शामिल होकर जिला सहित देश का नाम रोशन किया है। लंदन के हाउस आफ कामन में पार्लियामेंट के सदस्यों द्वारा डा. पुनीत राज सिंह को प्रोमिसिंग डाक्टर आफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसको लेकर पूरे जिले में खुशी का माहौल व्याप्त है। बता दें कि लंदन के हाउस आफ कामन में इंडो यूको ग्लोबल बिजनेस कान्क्लेव के मौके पर डा. पुनीत राज सिंह को सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड में इंडिया सहित यूके की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। यह अवार्ड लंदन के प्रतिष्ठित हाउस आफ कामन में हर साल आयोजित किया जाता है।

डा. पुनीत राज सिंह को चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने को लेकर इस अवार्ड से नवाजा गया है। इस मौके पर डा. पुनीत राज सिंह ने कहा कि ब्रिटेन कि लोकतंत्र की आवाज जहां गूंजती हैं, वहां मुझे सम्मान मिला है। इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। यह सम्मान मेरी चिकित्सा एवं समर्पित सेवाभाव का प्रतीक है एवं हमारे राष्ट्र को गौरवांवित करने के साथ- साथ एक स्वस्थ भविष्य की आशा का प्रतीक है। बता दें कि 2022 में डा. पुनीत को हुमानितरिण एक्सिलेंस अवार्ड से नवाजा गया था। उन्हें यह अवार्ड कैन फाउंडेशन नुरटूरिंग ह्यूमैनिटी के फाउंडर एंड नेशनल प्रेसिडेंट गौरव गौतम ने दिया था। इसके साथ ही हाल ही में डा. पुनीत को बैंकाक में भी बेस्ट डाक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: 18 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की टीम ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मिर्जापुर में शुक्रवार को सपना जीविका महिला ग्राम…

May 17, 2024

सिवान: दिव्यांग व बुजुर्गों ने बैलेट पेपर से किया मतदान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को जिले…

May 17, 2024

सिवान: मजबूत प्रधानमंत्री बनाने को ले एनडीए के पक्ष में करें मतदान: मंगल पांडेय

✍️परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों के वरीय नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं…

May 17, 2024

गोरेयाकोठी: मोमबत्ती जलाकर लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

जीविका दीदियां हर घर पहुंच वोट देने के लिए बांट रही आमंत्रण पत्र ✍️परवेज अख्तर/सिवान:…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: दियरा से 195 लीटर शराब बरामद, दो के विरुद्ध प्राथमिकी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना की टीम ने गुरुवार की शाम कौसड़ बगीचा के…

May 17, 2024