सिवान: आमने-सामने की बाइक टक्कर में एक घायल

0
sadak durghantana

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में रविवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल मैरवा निवासी रोहित कुमार है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

घायल ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर मैरवा से डीएवी मोड़ आ रहा था। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने धक्का मार दिया। जिससे वह घायल होकर गिर गया। मौके से बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया।