सिवान: प्लाट अपना बता दो पक्ष आपस में उलझे

0
  • शुक्रवार को निर्माण कार्य होने को लेकर उलझे थे दोनों पक्ष
  • पुलिस के साथ नोंकझोंक की खबर भी आयी है सामने

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के झूनापुर एनएच-85 के समीप शुक्रवार को एक प्लाट को लेकर दो पक्ष आपस में उलझ गए। उक्त प्लाट को दोनों ही पक्ष के लोग अपना बता रहे हैं। मामला धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से शांत कराया जा सका। हालांकि इस दौरान पुलिस से नोंकझोंक होने की बात भी बतायी जा रही है। एक पक्ष की ओर से बताया गया कि उक्त प्लाट विवादित है। बावजूद इसके दूसरा पक्ष स्थानीय थाने से मिलकर उसपर निर्माण कार्य करा रहा है। प्लाट के विवादित होने की जानकारी और निर्माण कार्य को रोकने को लेकर थाने में 11 नवंबर को आवेदन दिया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

इसके बाद भी इस प्लाट पर निर्माण कार्य जारी है। शुक्रवार को भी काम जारी था और मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। सूचना मिलने पर जब काम को रोकने सभी वहां पहुंचे तो पुलिस उल्टे ही पीड़ित पक्ष को धमकाने लगी। वहीं दूसरी तरफ थानाध्यक्ष विपिन कुमार का कहना था कि प्लाट पर निर्माण संबंधी एक आवेदन मिला है। एक पक्ष प्लाट संबंधी कागजात दिखा रहा है जबकि दूसरा पक्ष इससे संबंधित कागज नहीं दिखा रहा है और सिर्फ प्लाट पर अपना दावा कर रहा है। शुक्रवार को उक्त प्लाट पर निर्माण कार्य को लेकर दोनों ही पक्षों के उलझने की खबर मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।