सिवान: पत्नी ने शराबी पति से तंग आकर भेजवाया जेल

0

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। एक पत्नी ने अपने ही पति को जेल भेजवा दी है। जेल जाने वाला वाला निराला नगर निवासी भूलन प्रसाद का पुत्र रामजी सिंह है। पुलिस ने बताया कि रामजी की गिरफ्तारी बुधवार की रात नौ बजे के करीब की गयी है। शराब पीकर वह पत्नी से गाली-गलौज कर रहा था। कुछ देर सहन करने के बाद तंग आकर पत्नी ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। इधर खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस महिला के पति को गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाकर उसकी जांच करायी। इधर शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali