सिवान: मंडल कारा में बंद 27 महिला-पुरुष बंदी ने किया छठ व्रत

0

परवेज अख्तर/सिवान: लोक आस्था का छठ महापर्व के मौके पर जेल प्रशासन ने व्रत करने वाली महिला और पुरुष बंदियों के लिए विशेष इंतजाम किए थे। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए जेल में ही कृत्रिम तालाबों का निर्माण कराया गया। पर्व से जुड़ी पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान छठी मइया के लोक गीत बंदियों द्वारा गुनगुनाए गए। मंडल कारा में बंद कुल 27 बंदी छठ व्रत किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसमें 20 महिला एवं सात पुरुष बंदी शामिल हैं। महिला बंदी में एक मुस्लिम महिला ने भी छठ व्रत किया। मंडल कारा अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा सभी छठ व्रती बंदियों के लिए समुचित व्यवस्था कराई गई थी। छठ व्रत करने वाले बंदियों को कपड़ा, डाला, शिपलू, गन्ना, और फल आदि की भी व्यवस्था की गई थी