सिवान: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनेगा 77 वें स्वतंत्रता दिवस

शहर के गांधी मैदान में होगा मुख्य आयोजन, तैयारी पूरी

परवेज अख्तर/सिवान: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की आन-बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा मंगलवार को जिले में भी धूमधाम से फहराया जाएगा। मुख्य आयोजन शहर के गांधी मैदान में होगा। जहां सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री आलोक कुमार मेहता झंडोत्तोलन करेंगे। इससे पहले प्रभारी मंत्री, डीएम मुकुल कुमार गुप्ता व एसपी शैलेश कुमार सिन्हा संयुक्त रूप से खुली जीप से परेड का निरीक्षण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। गांधी मैदान में ध्वजारोहण के बाद समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जबकि जिला परिषद में जिप अध्यक्ष संगीता यादव, अनुमंडल कार्यालय में सदर एसडीएम रामबाबू बैठा के अलावा पुलिस लाइन मैदान पुलिस केंद्र में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ध्वजारोहण करेंगे। जहां एसडीपीओ फिरोज आलम के अलावा सार्जेंट मेजर मौके पर मौजूद होंगे।

इन स्थानों पर भी होगा झंडोत्तोलन :

77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर महादलित टोलों में बुजुर्गों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं जिला शिक्षा कार्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार झंडोत्तोलन करेंगे। वहीं नगर परिषद कार्यालय परिसर में कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार, व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज, डीआरडीए कार्यालय में डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। वहीं शहर के विद्या भवन महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डा. रीता कुमारी, डीएवी पीजी कालेज परिसर में प्राचार्य केपी गोस्वामी, वीएम हाईस्कूल सह इंटर कालेज में प्राचार्य राकेश कुमार समेत जिले के सभी विद्यालयों में विद्यालय के प्राचार्य झंडोत्तोलन करेंगे।

फैंसी क्रिकेट मैच व सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन :

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के राजेंद्र स्टेडियम में जिला प्रशासन व पब्लिक के बीच फैंसी मैच का आयोजन किया गया है। वहीं टाउन हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

निर्धारित समयानुसार होगा झंडोत्तोलन :

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी विभागों में झंडोत्तोलन को लेकर समय का निर्धारण भी कर दिया गया है।

स्थान                                  समय

  • गांधी मैदान                          पूर्वाह्न 9.00 बजे
    समाहरणालय                        पूर्वाह्न 10.00 बजे
  • डीआरडीए                           पूर्वाह्न 10.15 बजे
    अनुमंडल कार्यालय                  पूर्वाह्न 10.25 बजे
  • जिला परिषद                       पूर्वाह्न 10.40 बजे
    बिहार गृहरक्षा वाहिनी               पूर्वाह्न 10.50 बजे
  • पुलिस लाइन मैदान                 पूर्वाह्न 10.30 बजे
    चयनित महाटोलों                   पूर्वाह्न 10.45 बजे
  • नगर परिषद कार्यालय              पूर्वाह्न 08.30 बजे
Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: 18 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की टीम ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मिर्जापुर में शुक्रवार को सपना जीविका महिला ग्राम…

May 17, 2024

सिवान: दिव्यांग व बुजुर्गों ने बैलेट पेपर से किया मतदान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को जिले…

May 17, 2024

सिवान: मजबूत प्रधानमंत्री बनाने को ले एनडीए के पक्ष में करें मतदान: मंगल पांडेय

✍️परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों के वरीय नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं…

May 17, 2024

गोरेयाकोठी: मोमबत्ती जलाकर लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

जीविका दीदियां हर घर पहुंच वोट देने के लिए बांट रही आमंत्रण पत्र ✍️परवेज अख्तर/सिवान:…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: दियरा से 195 लीटर शराब बरामद, दो के विरुद्ध प्राथमिकी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना की टीम ने गुरुवार की शाम कौसड़ बगीचा के…

May 17, 2024