सिवान: धनतेरस के बाद दीपावली की तैयारी में जुटे रहे लोग

0

परवेज अख्तर/सिवान: धनतेरस के साथ लोग दीपावली के स्वागत में भी जुटे दिखे। दीपावली को लेकर रविवार को लोग अपने घरों की सफाई, रंगाई, पोताई तथा सजावट में व्यस्त रहे। इसके अलावा गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति की खरीदारी, मिट्टी के दीया, बर्तन, कपड़ा, पटाखा आदि की खरीदारी में जुटे रहे। इस दौरान पेंट, इलेक्ट्रानिक्स सामानों की दुकानों पर खरीदारी को ले लोगों की भीड़ देखी गई। त्योहार को ले बच्चों से बूढ़ों में काफी उत्साह देखा गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM